फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: अकीदत के साथ अदा की नमाज, गले मिल दी बधाई, फिर शुरू हुई कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद: अकीदत के साथ अदा की नमाज, गले मिल दी बधाई, फिर शुरू हुई कुर्बानी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बकरीद का पर्व रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुस्लिम मोहल्लों में रौनक देखने लायक थी। सुबह जनपद की विभिन्न ईदगाहों एवं प्रमुख मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। घर लौटकर अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी का दौर भी शुरू हो गया, जो अगले दो दिनों तक चलेगा। घर आए मेहमानों को पकवान खिलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन बेहद सतर्क दिखा।
शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे जामा मस्जिद के इमाम अशफाक अहमद काशमी एवं रेलवे स्टेशन रोड के जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया में साढ़े सात बजे बांस देवरिया मस्जिद के पेश इमाम अहमद रजा ने नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों में भी वहां के इमाम की देखरेख में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। मालवीय रोड पर नमाज के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने नमाजियों को खुशनुमा माहौल में पर्व मनाने की बधाई दी। मौके पर ही अंजुमन इस्लामिया के सदर मो.जलालुद्दीन के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी बधाई देने का दौर पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

मांगी गई मुल्क की सलामती की दुआ
प्रतापपुर। रविवार को भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान मुल्क की सलामती की दुआ की गई। मस्जिदों व ईदगाहों में काफी चहल-पहल रही। हिंदू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। भोपतपुरा में मौलाना अब्बास अली ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मौलाना महमूद आलम कादरी ने कहा कि खुदा की राह में हजरत इब्राहीम ने अपने बेटे की कुर्बानी देकर यह साबित कर दिया कि हमें सब कुछ गंवाकर अपने रब के हुक्म का पालन करना चाहिए। खेमीपुर, जमनटोला, बंगरा, भवानीछापर, रहीमपुर, कड़सरवा बुजुर्ग समेत भठहीं, पिपरा बघेल, खुरवसिया, रामपुर, बखरी,,सरयां, खामपार,बिरमा पट्टी, रामपुर बुजुर्ग, दास नरहिया, इंगुरी सराय, भैंसहीं, ततायर बुजुर्ग, भठवा तिवारी, बहोरवां, मेहरौना आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई।
शांतिपूर्ण संपन्न हुई बकरीद की नमाज
भाटपाररानी। नगर सहित पूरे क्षेत्र में रविवार को बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नमाज के वक्त मस्जिद के इर्द-गिर्द सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। भाटपाररानी नगर में जामा मस्जिद में मौलाना अहमद हुसैन ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। ग्राम दुबौली, बंगरा बाजार, टीकमपार, दिस्तौली, भिंगारी, सवरेजी, सिकटिया, पड़री, चकिया, भवानी छापर, सोहनपुर, अकटही, महुआबारी, बड़का गांव, पकड़ीबाबू, बखरी, रहीमपुर, कड़सरवा, खूनीपुर, सिरिसिया पवार, मिश्रौली, परगसहा, भेड़ापाकड़, सरया, कुकुरघाटी, निशनिया पैकौली, सिराजपुर, पिपराबघेल आदि स्थानों के मस्जिदों मे बकरीद की नमाज अदा हुई।
ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज
खुखुंदू। ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। बीते दो वर्ष लॉकडाउन के चलते पर्व फीका पड़ रहा था। इस बार पाबंदियों के हटने के बाद ईदगाह में खुशियां दिखीं। पुलिस भी मुस्तैद रही। खुखुंदू, भटहर, जैतपुरा, खिरसर, बसडिला, तेनुआ, दुलहूं, खजुरी, जुआफर, मकुनही, श्रीनगर बरडिहा, बालेपुर कला मरहवां, पड़री बाजार, कम्हरिया, मझवलिया, कोल्हुआ पिपरा, महुई श्रीकांत, भैसहां आदि गांवों में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई।
अकीदत से अदा की नमाज, मेहमानों का हुआ स्वागत
रामपुर कारखाना। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। कस्बे के जामा ईदगाह में हाफिज मोहम्मद इरफान खान और नई मस्जिद में मौलाना हफिजुर्रहमान कासमी ने नमाज अदा कराई। कोटवा, मथुरा छापर, शामपुर, सामी पट्टी, कौला छापर, बरवा मिरछापर, देवरिया बुद्धू खां, बैजनाथपुर, देसही, पकड़ी वीरभद्र, बघौचघाट आदि गांव में अकीदत संग नमाज पढ़ी गई। पथरदेवा, मल्शी, बजड़हा, गौरा, तरकुलवा, दुबे टोला, सोनहुला रामनगर, गढ़रामपुर आदि गांवों में भी बकरीद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई बकरीद
सलेमपुर। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह घर, ईदगाह और मस्जिद में विशेष नमाज अदा की। दो साल बाद बकरीद पर कोरोना का साया नहीं है। सुबह 7 से 9 बजे के बीच भठवां धरमपुर, हरैया ईदगाह, नवलपुर, मझौलीराज, डोलछपरा, बालेपुर, जमुआ नम्बर दो, चेरो, लार, मेहरौना की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बिहार सीमा स्थित मेहरौनाघाट मस्जिद व ईदगाह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई थी।
कर्बला और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज
रुद्रपुर। कर्बला और मस्जिदों में मुसलमानों ने नमाज पढ़ कर देश की सलामती की दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बकरीद की बधाई दी।
सुबह 7.30 बजे नगर के जामुनी चौराहा स्थित कर्बला में मौलाना आमिर खान ने नमाज अदा कराई। यहां पुलिस और पीएसी मौजूद रही। नमाजियों को सड़क पर नमाज पढ़ने से मना किया गया था। भीड़ बढ़ने पर लोगों ने छतों पर नमाज पढ़ी। मलह टोली वार्ड में मौलाना असलम ने मुसलमानों को नमाज पूरी कराई। मदनपुर कस्बा में लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की रस्म पूरी की। हिंदुओं ने भी मुसलमानों को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई का विशेष इंतजाम किया गया था। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप यादव, पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया, मनमथ मणि त्रिपाठी, महेश वर्मा, लल्लन गुप्ता, अंकित मणि, सुनील पृथ्वीचंद सोनकर, रमाकांत निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सौहार्द के बीच अदा की गई बकरीद की नमाज
बरहज। नगर-क्षेत्र में शांति और सौहार्द के बीच नमाज अदा की गई। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। नगर सहित थाना क्षेत्र में 14 जगहों पर लोगों ने नमाज पढ़ी।
ब्लॉक स्थित ईदगाह में मौलाना नुरुल इस्लाम, थाना मार्ग के नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह, पटेल नगर के रजा मस्जिद में हाफिज शाकिर रजा, गौरा में मौलाना बेलाल अहमद अंसारी, कपरवार के ईदगाह में मौलाना गुलाम हजरत अली, पैना के जामा मस्जिद में कारी शाकिब रजा ने, जबकि मिर्जापुर, लवरछी, पिपरा कोट सहित 14 जगहों पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिए एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार अश्विनी कुमार, सीओ पंचम लाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र जमे रहे। ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह आदि के साथ साफ-सफाई कराने में जुटे रहे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, मौलाना अनीस अहमद, शमशीर रजा, मुस्तफा, एजाज अहमद अंसारी, डॉ.एएच लारी, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें