फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धमकी देने के आरोपी की जमानत मंजूर

Mon, 30 Nov 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या एक बीरेंद्र सिंह की अदालत ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अरमान अंसारी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की एक जमानत दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक अक्तूबर 2023 को उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक लेकर चला गया था। पुलिस से शिकायत करने जाने के दौरान आरोपी और उसके परिजन ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए फंसाए जाने की दलील दी। विशेष लोक अभियोजक ने जमानत अर्जी का विरोध नहीं किया। आरोपी छह अक्तूबर से 25 नवंबर तक अंतरिम जमानत पर था। अदालत ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 25 नवंबर को जमानत अर्जी मंजूर कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें