फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑटो से गायब बैग खोजकर परिजनों को सौंपा गया

Sun, 28 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। 22 जून को देवरिया रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर मोड़ की तरफ जा रही महिला का बैग ऑटो में छूट गया था। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को सूचित करते हुए बैग खोजने का अनुरोध किया था। बैग में महिला के जेवर भी थे। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बैग खोजकर महिला के घरवालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश राय ने बताया कि 22 जून को सुबह 09.30 बजे प्रियंका देवी पत्नी दूबे गौड़ निवासी कोइलगढ़हा थाना सुरौली ऑटो से रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर मोड़ की तरफ जा रही थीं। इनका बैग ऑटो में ही छूट गया। इसकी सूचना प्रियंका देवी के पति दूबे गौड़ ने 23 जून को कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो जिस ऑटो में महिला बैठी थी, उसका नंबर पता चला। ऑटो दुर्गेश पाल पुत्र मुनेश्वर पाल निवासी फतेहपुर थाना रुद्रपुर चला रहा था। संपर्क किया गया तो बैग सही सलामत मिल गया। बैग पूरे सामान के साथ उसके मालिक तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें