फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित (डेटलाइन बढ़ाई गई है)
विज्ञापन

फोटो समाचार...
बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीटा
रुद्रपुर कोतवाली के पिड़री गांव की घटना, पुलिस ने युवक को बचाया, कराया इलाज
मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है युवक, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/रुद्रपुर। बच्चा चोरी के शक में उग्र भीड़ ने बुधवार को एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा है और लोग उसे पकड़कर पीटते रहे। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़री गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम-पता भी स्पष्ट नहीं बता सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिड़री गांव में बुधवार की दोपहर एक अपरिचित युवक घूम रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह दो बच्चों को बड़ी देर से टकटकी लगाए बैठा था। कुछ देर बाद वह एक बच्चे के पास पहुंच गया और उससे कुछ बात करने लगा। यह देखते हुए कुछ लड़के बच्चा चोर होने का शक जताते हुए शोर मचाने लगे। युवक ने कदमों की चाल बढ़ा दी तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सीधे उसकी पिटाई करने लगे। भीड़ से बचने के लिए युवक ने भागने की कोशिश की तो उसकी और पिटाई की। संयोग था कि पुलिस टीम आसपास ही गश्त कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया। युवक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। पूछताछ में युवक कभी खुद को नेपाल तो कभी महराजगंज का निवासी बता रहा है। एसआई महेंद्र सिंह युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही। फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें