फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट से हिरन के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से हिरन के बच्चे की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे के पास मंगलवार भोर में किसी वाहन की चपेट से करीब डेढ़ साल के हिरन के बच्चे की मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर सलेमपुर रेंज से पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हिरन का बच्चा भटक कर मुसैला के समीप आ गया था। लोगों का कहना है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। शुरू में लोग नीलगाय समझ कर नजरअंदाज करते रहे। जैसे ही हिरन का बच्चा होने कस पता चला भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी सलेमपुर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हिरन का बच्चा कहीं से भटक कर चला आया था। किसी वाहन की चपेट से उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें