फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह केंद्रों पर 2794 लोगों को आज लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह केंद्रों पर 2794 लोगों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन

देवरिया। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सोलह केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। पुलिस, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के 2794 कर्मियों को वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य है। इसके लिए 24 टीमें लगाई जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। केंद्रों पर वैक्सीन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
जनपद में बृहस्पतिवार को होने वाले टीकाकरण की कार्य योजना बना ली गई है। पुलिस विभाग के 995, राजस्व विभाग के 74 तथा पंचायती राज विभाग के 1725 कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिला अस्पताल में दो टीम पुलिस विभाग व एक टीम पुलिस व राजस्व कर्मियों को टीका लगाएंगी। इसके अलावा रुद्रपुर व पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को प्रतिरक्षण यूनिट के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद, डीडीएम प्रमोद यादव, डाटा असिस्टेंट मुकेश मिश्र, लिपिक अखिलेश जायसवाल, वीसीसीएफ भुवनेश्वर शर्मा टीकाकरण की तैयारी में जुटे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

16 स्थानों पर होगा आयोजन
जहां 24 टीमों द्वारा 2794 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए नोडल व पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे तैयार किए गए हैं। पहले कमरे में टीका लगवाने व्यक्ति का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे कमरे में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जबकि तीसरा कमरा आब्जर्वेशन के लिए होगा। यहां टीका लगने के बाद आधे घंटे तक विश्राम करना होगा। कोई दिक्कत होने पर उसके लिए यहां चिकित्सक तैनात रहेंगे।
इन केंद्रों होगा वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को सोलह इकाईयों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, पीएचसी भाटपाररानी, भलुअनी, रामपुर कारखाना, भागलपुर, पथरदेवा, बनकटा, सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर, लार, भटनी, तरकुलवा शामिल हैं।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को टीका लगाया जाएगा। क्शीनेशन की सारी तैयारी कर ली गई है। इस कार्य में जुटे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें