फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की चुनावी सभा में बोले बाबू सिंह कुशवाहा, सपा व भाजपा के घोषणापत्र में झूठा वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की चुनावी सभा में बोले बाबू सिंह कुशवाहा, सपा व भाजपा के घोषणापत्र में झूठा वादा
विज्ञापन

देवरिया। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में झूठा वादा किया है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने पिछड़ों के हक को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल ग्राउंड पर जन अधिकारी पार्टी एवं भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने भाजपा पर वार किया। कहा कि यूपी सरकार ने पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार ने अपने ही लोगों की भर्तियां की। पिछड़ों के साथ भेदभाव किया गया। सत्ता में आने पर जिसकी जितनी संख्या होगी, उसको उतना हिस्सा दिया जाएगा। किसानों को खाद, बीज, बिजली, फसल का सही दाम दिया जाएगा। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि जो पांच साल से जनता के बीच गायब रहे, विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, अब वह भीख मांगने आ गए हैं। इनसे बच के रहना होगा। उत्तर प्रदेश देश का तीसरा सबसे गरीब राज्य है। देश में महंगाई डबल इंजन की सरकार की देन है। संचालन पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के कमलेश चौहान, वीरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें