फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर और पार्वती सरोवर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज स्थित बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर और पार्वती सरोवर का दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसके अलावा लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। बंधन योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में करीब एक करोड़ रुपये जारी कर दिया है। इसके बाद नगर पंचायत टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पंचायत निर्माण कार्य शुरू करा देगी।जानकारी के मुताबिक, मझौली राज स्थित बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ी एक अत्यंत प्राचीन और सिद्धपीठ है। यह अश्वत्थामा की तपोभूमि मानी जाती है और मान्यता है कि वे आज भी यहां गुप्त रूप से पूजा करने आते हैं। इसके अलावा शिवरात्रि और सावन के हर सोमवार को यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। परिसर में स्थित पार्वती सरोवर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंदिर और पार्वती सरोवर के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बिंदू मल्ल ने शासन को पत्र भेजी थी।
पत्र को संज्ञान लेते हुए शासन ने बंधन योजना के तहत दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर प्रथम किस्त के तौर पर करीब एक करोड़ रूपये नगर को भेज दिया। जिसको लेकर नगर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें