फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 15 केंद्रों पर होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विवि झांसी की ओर से नौ जून को दो पालियों में होगी, जनपद में शामिल होंगे 6913 परीक्षार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में नौ जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए इस बार 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6913 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जनपद स्तर पर भी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024 नौ जून दिन रविवार को होगी। इस बार परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए इन सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही बीएसए व डीआईओस को सचल दल में रखा गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही केंद्र प्रतिनिधि, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से गोपनीय शील्ड पैकेज पहुंचाए जाने परीक्षा के बाद आंसर बुकलेट व ओएमआर शीट संबंधित शील्ड पैकेट को कोषागार में सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
बीआरडी इंटर कॉलेज न्यू काॅलोनी देवरिया, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरीबाजार, दीनानाथ पांडेय राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज देवरिया, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोरखपुर रोड देवरिया, जनता इंटर कॉलेज परसिया बरडीहा सलेमपुर रोड देवरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, लाला करमचंद इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखुपर रोड देवरिया, संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया।
विज्ञापन




एआरएम को अतिरिक्त बसें चलाने के दिए निर्देश
डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए देवरिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को नौ जून को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि परीक्षा में कुल 6913 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इतनी ही संख्या में इनके परिजन भी आ सकते हैं। इससे शहर में भीड़ हो सकती है। इसके दृष्टिगत परीक्षा तिथि के दिन परीक्षार्थियों को गंतव्य स्थान तक लाने व ले जाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें