चनुकी (देवरिया)। लार कस्बे के एक निजी विद्यालय के पास आजमगढ़ के नंबर वाली एक कार लावारिस मिली। कार चार दिन से खड़ी थी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
सफेद रंग की कार कई दिन से सड़क के किनारे खड़ी देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने सिपाहियों से कार के बारे में छानबीन करने के लिए कहा।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह कार चार दिन से खड़ी है। उधर, पुलिस ने कार मालिक के बारे में छानबीन करने में जुट गई है।