बरहज/भलुअनी (देवरिया)। एसके इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बृहस्पतिवार को इंडियन डायवर्सिटी राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह खिताबी मुकाबला आजमगढ़ और बड़हलगंज के बीच खेला गया।
इसमें आजमगढ़ की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में बड़हलगंज को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पूर्व विधायक पंडित विनय शंकर तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी आदि देकर सम्मानित किया। नगरपालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और शिखर गुप्त ने फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में आजमगढ़ और बड़हलगंज की टीम लगातार एक-दूसरे पर मूव बनाती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी किसी भी टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला।