फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आजमगढ़ और गंगापुर ने जीता मुकाबला

Mon, 19 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी स्थित शिशु मंदिर के प्रांगण में चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को आजमगढ़ और गंगापुर ने जीत दर्ज की सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम सुधारे पासवान ने किया।
विज्ञापन

पहले मैच आजमगढ़ और गगहा के बीच हुआ। जिसमे दोनों टीमे दो राउंड में बराबरी पर रही। तीसरे राउंड के मैच में आजमगढ़ ने गगहा को 21-19 के अंतर से हरा दिया। दूसरा मैच गाजीपुर और गंगापुर की टीम के मध्य खेला गया। जिसमे गाजीपुर को गंगापुर ने तीन अंक के अंतर से मात दी। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता,चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें