खुखुंदू। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अयान पांच राज्यों को पराजित कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियन बन गया।
वह प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडलिस्ट रहा है। हालांकि अब वह नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेता हो गया है। दिल्ली में अयान को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।
खुखुंदू के भटहर गांव निवासी अयान 7वीं का छात्र है। उसने पिछले साल 18 अगस्त को लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर विभिन्न जनपदों को मात देते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बना था।
अयान 29 अगस्त को कटक ओडिशा में भी विभिन्न प्रदेशों को पराजित करते हुए प्रदेश में ताइक्वांडो चैंपियन बन गया। इसके बाद वह नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने नई दिल्ली गया था।
वहां अयान ने देश के पांच राज्यों के दमदार खिलाड़ियों को एक के बाद एक कर कड़ी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
दूसरे टेस्ट में दिल्ली को 9-0 और 13- 0 के नाक आउट से हराया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के आर्यन सिंह को 16- 3, 10-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 6 - 0, 12- 2 से हराकर फाइनल में पहुंच गया।