महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी रोग के प्रत
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के टीबी एवं श्वास रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को नुक्कड़ नाटक/जादू कार्यक्रम का आयोजन ओपीडी बिल्डिंग में किया गया। इसके माध्यम से लोगों को टीबी रोग और इसके बचाव के बार में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और पूरा उपचार लेने से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन टीबी एवं स्वांस रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ल ने किया। इस अवसर पर जादूगर सिकन्दर ने नुक्कड़ नाटक एवं जादू कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शालिनी, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अजीत पाल, डॉ. अम्बु पाण्डेय, डॉ. अफसाना, डॉ. जफर अनीस, डॉ. प्रतिभा, डॉ. दीपक भास्कर, मान्धाता सिंह, जाहिद सुनील सिंह, रविकान्त आदि उपस्थित रहे।