बरहज में छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
बरहज (ब्यूरो)। विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में आयोजित विज्ञान मेला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इससे उनके चेहरे खिल उठे। मेले में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल और सीडीओ राजेश त्यागी ने सरस्वती चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
नौटियाल ने कहा कि ओजोन परत के बचाव से ही यूबी किरणों से सुरक्षा मिल सकती है। सूर्य से निकलने वाली हानिकारक यूबी किरणों से कैंसर आदि बीमारियों की संभावनाएं अधिक रहती हैं। बच्चों ने मेले में प्रदूषण के कारण, ट्रैक्टर की जगह बाइक से खेत की जुताई करने का मॉडल प्रस्तुत किए।
जबकि अंकिता मल्ल, दिव्या उपाध्याय, दीपा मिश्रा व शैलेष आदि मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख दीपक मिश्र, द्रोणाचार्य दूबे, नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल, ब्लाक प्रमुख मंजीत यादव, वीरेंद्र गुप्त, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।