फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा को बचाने में पलटा ऑटो, नौ लोग घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़रामपुर-महुआपाटन मार्ग पर बसंतपुर के पास सोमवार की दोपहर में साइकिल सवार छात्रा को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आठ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शख्स को सीएचसी तरकुलवा भिजवाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। अन्य चोटिल लोगों ने इधर-उधर इलाज कराकर घर चले गए। हादसा होता देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर ऑटो को सीधा किया और उसके नीचे दबे सवारों को बैठाया।
बताते हैं कि ऑटो में छह महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। इसमें नरहरपट्टी गांव निवासी भरत गुप्ता (60) को गंभीर चोटें आई, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे सवारियों से भरा ऑटो महुआपटन बाजार जा रहा था। बसंतपुर के पास स्कूल से साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा अचानक सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें