फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर सवारियों से भरा ऑटो गड्ढे में गिरा, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर सवारियों से भरा ऑटो गड्ढे में गिरा, छह लोग घायल
विज्ञापन

बखरा/गौरीबाजार। रुद्रपुर स्थित बाबा दुधेश्वर नाथ मंदिर से लौट रहा से श्रद्धालुओं से भरा आटो बृहस्पतिवार को गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर मदरसन चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। आटो में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गौरी बाजार लाया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से दर्शन कर कुछ लोग एक आटो में सवार होकर घर के लिए निकले। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर मदरसन चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने आटो पहुंचा था कि चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह नियंत्रण खो दिया और आटो गड्ढे में गिर गया, जिससे उस पर सवार सलहंता (49) पत्नी हरीलाल चौहान, बृजेश (36) पुत्र रामदुलारे निवासी रजिया थाना हाटा, कुशीनगर, बिंद्रावती (52) पत्नी रामकिशुन मंगलपुर, कुशीनगर सहित छह लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि आटो चालक भी घायल है। आटो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें