फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑटो चालक के बेटे ने लहराया बिहार पीसीएस में परचम, हासिल किया 67वीं रैंक

Tue, 05 Dec 2023 03:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

चाचा ईश्वर चंद कुशवाहा ने बताया कि सौरभ ने हमेशा पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखा। उनकी सफलता पर आनंद सिंह, नय कुमार सिंह उर्फ संदीप, श्रीकृष्ण कुशवाहा, नीरज कुमार सिंह, अजय सिंह, पारस कुशवाहा, यशवंत सिंह, दरोगा सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
सौरभ कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में लार क्षेत्र के बरडीहा परशुराम ग्राम सभा के मगरैचा निवासी सौरभ कुमार बिहार पीसीएस परीक्षा में 67वां रैंक लाकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ कुमार के पिता परिवार के पालन पोषण के लिए ऑटो चलाते हैं । सौरभ ने गांव के श्री मातेश्वरी शिक्षण संस्थान बरडीहा से इंटर तक की परीक्षा पास किया। प्रयागराज विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन


प्रयागराज में रहकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की । सौरभ ने बताया कि नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों आदि के लिए दोस्तों से मदद ली। आर्थिक तंगी के चलते ही स्मार्टफोन भी वह अपने पास नहीं रख पाते।

उनके चाचा ईश्वर चंद कुशवाहा ने बताया कि सौरभ ने हमेशा पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखा। उनकी सफलता पर आनंद सिंह, नय कुमार सिंह उर्फ संदीप, श्रीकृष्ण कुशवाहा, नीरज कुमार सिंह, अजय सिंह, पारस कुशवाहा, यशवंत सिंह, दरोगा सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बने सहायक अभियोजन अधिकारी

नगर के नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी विजय शंकर यादव का बिहार के लोकसेवा आयोग में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। मूलत: बिहार और बरहज के नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी स्व.रमुन यादव और यमुना देवी के पांच संतानों में सबसे छोटे विजय शंकर ने हाईस्कूल, इंटर और स्नातक की पढ़ाई बरहज से की।

विधि स्नातक की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय और परास्नातक की पढ़ाई प्रयागराज से पूर्ण करने के बाद वहीं से तैयारी कर रहे थे। इनके चयन पर रमाशंकर यादव, उमेश यादव, महावीर, मुरारी, आशीष, चंद्रभूषण जायसवाल, अयोध्या जायसवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें