फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को एडीआर भवन में हुई। इसमें नववर्ष में नई सोच, नई उमंग और नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने 2021 में किए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुलह-समझौता केंद्र में अभी तक 135 से अधिक परिवारों को एक करते हुए खुशी के साथ घर भेजा गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों को बातचीत एवं सुलह के माध्यम से समाप्त कराया गया है। वर्ष 2021 में प्राधिकरण सेवा पुस्तिका संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। विधिक साक्षरता एवं सहायता के तहत जनपद छात्र/ छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना एवं विद्यार्थियों को करियर चयन के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना एवं रक्तदान के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें