फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोहे की चेन से किशोर का गला कसने की कोशिश

Mon, 26 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। परसिया वंशी उर्फ भरथुआ में पटीदार के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने तीन दिन पहले 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी।
आरोप है कि हमलावर उसके गले का लोहे की चेन से कसकर जान से मारने की नीयत से घसीटने लगे। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई।
पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो हमलावरों ने शनिवार की सुबह पीड़ित के घर पहुंच उसके बड़े भाई, मां और चाची की भी पिटाई कर दी। इसके बाद जगी पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परसिया वंशी निवासी आकाश यादव 22 मई की रात करीब 9:30 बजे गांव निवासी दिनेश गुप्ता के घर आई बरात में निमंत्रण में गया था। वहीं गांव के कुछ लोगों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ आकाश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर लोहे की चेन गले में फंसाकर उसे घसीटने लगे।
जब उसने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने बचाव किया। पीड़ित पक्ष घटना की रात ही पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।
दो दिन बाद शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे हमलावर आकाश के दरवाजे पर पहुंच उसके बड़े भाई विकास यादव, मां निंदा देवी और चाची लक्षमीना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर लोहे की राॅड से विकास पर भी हमला किया।
विज्ञापन

चोट के निशान उसके पीठ और गर्दन पर स्पष्ट दिख रहा है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि चोटिल आकाश का केस दर्ज करने के लिए मेडिकल कराया गया है।
जबकि विवाद में एक पक्ष से छोटू यादव, सोनू यादव, दूसरे पक्ष से विकास यादव और बृजेश यादव का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें