फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड से हमलाकर ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लेड से हमलाकर ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास
विज्ञापन

सलेमपुर। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर एक युवक ने शनिवार को दिनदहाड़े ब्लेड से हमला कर उसकी जेब में रखे करीब ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों और बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से कोतवाली पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। घायल संचालक की हालत गंभीर देखकर उसे सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के बरई टोला गांव निवासी गणेश चौरसिया (55) नगर के सेंट्रल बैंक के नीचे ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे और बैंक से रुपये निकालने चले गए। बैंक से रकम निकाने के बाद वह अपनी दुकान पर पहुंचे। इसी बीच एक युवक उनके पास पहुंचा और ब्लेड से उनके गर्दन पर हमला कर जेब में रखे ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। इस पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर भीड़ जुटने लगी। अपने आप को घिरा देखकर युवक भागने लगा। बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नंद कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट की नीयत से हमला नहीं किया था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक और दोनों के बीच रंजिश भी है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी युवक के मन में कुछ शक है, जिसके कारण उसने हमला करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें