फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के कतरारी चौराहे के पास शनिवार की रात नशे में धुत युवक ने मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। रास्ते से गुजरे रहे पीआरवी के जवानों ने गाड़ी रोकी तो युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने पूरा राज उगल दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पीआरवी 1456 के प्रभारी आरक्षी सौरभ त्रिपाठी, महिला आरक्षी चंदन यादव, पुष्पा गुप्ता और चालक चंदन मिश्र शनिवार की रात में करीब दस बजे शहर के रुद्रपुर मोड़ से सरौरा चौराहे पर जा रहे थे। इसी दौरान कतरारी चौराहे के पास पेड़ के नीचे युवक और महिला में नोकझोंक हो रही थी। वाहन रोक कर महिला सिपाही ने महिला को किनारे ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक ने उसकी पिटाई कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह सुनकर युवक भागने लगा। सिपाही सौरभ त्रिपाठी ने युवक का पीछा कर धर दबोचा। पुलिस ने घटना की जानकारी स्थानीय गांव के प्रधान विपिन मिश्र को दी। उन्होंने इस मामले की शिकायत 112 पर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी युवक को लेकर कोतवाली चली आई। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें