बरियारपुर। महुआनी चौराहे पर रविवार की रात रुपये के लेनदेन में कुछ लोगों ने दुकानदार को अगवा करने की कोशिश की।
हालांकि, शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस तीनों पर अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी गौरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी दिनेश गुप्ता की महुआनी चौराहे पर चाय की दुकान हैं। दुकानदार ने बताया कि रुपये के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर तीन युवक दुकान पर पहुंचे और बहस करने लगे।
उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपियों को पकड़ लिया। एसओ कंचन राय ने बताया कि रुपये के लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद