फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में आत्मदाह करने पहुंची महिला, ससुर पर घर से बेदखल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में आत्मदाह करने पहुंची महिला, ससुर पर घर से बेदखल करने का आरोप
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बच्चों के साथ शुक्रवार को तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे ऐसे करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर समझा रही है। उसने अपने ससुर पर घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनवरसा की कलादेवी पत्नी जनार्दन ने अपने सुर पर घर से भगाने तथा पैतृक जमीन को बेचने की शिकायत अधिकारियों से की थी। उनका आरोप है कि ससुर ने जिस जमीन को बेचा है उस पर वह रह रही थी। उसको प्रशासन ने उजाड़ दिया। प्रशासन से बार-बार न्याय की गुहार लगाने के बाद जब न्याय नहीं मिला तो शुक्रवार को महिला बच्चों के साथ तहसील परिसर में पहुंची और मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने कोतवाली पुलिस को फोन कर महिला को पुलिस हिरासत में भेजवाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राम प्रवेश ने बताया कि महिला अपने नाबालिक बच्चों के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय के समीप आत्मदाह करने जा रही थी। उप जिलाधिकारी की शिकायत पर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें