देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के बंजरिया गांव में जमीन के विवाद में हमला कर पांच लोगों को घायल करने का आरोप लगा है। पटीदारों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की। पुलिस ने पीड़ित रामछबीला की तहरीर पर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तहरीर के अनुसार, 23 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे रामछबीला और उनके परिवार के सदस्य खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान पटीदार सतेंद्र, दीप, रोहित, कन्हैया, मनोज, कमलावती देवी और इंद्रावती देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रामछबीला के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। उनकी पत्नी चिंता देवी भी घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचीं प्रीथा, पल्वी और शिल्पी की भी पिटाई की गई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।