फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक पर हमला, दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी

Tue, 02 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बहरामपुर मोड़ पर युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुण्डेरा लाला गांव निवासी अखिलेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 मई की शाम करीब छह बजे वह बहरामपुर मोड़ पर मौजूद था। इसी दौरान नोनिया टोली वार्ड निवासी आकाश चौहान, अर्जुन चौहान तथा दो अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि गिरने के बाद भी हमलावर उसकी पिटाई करते रहे। घटना में उसके हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आकाश चौहान, अर्जुन चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर, आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें