फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झोपड़ी में सो रहे सरकारी गवाह पर हमला

Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के गांधी चौक के पास रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी में सो रहे हत्या के मामले में सरकारी गवाह पर शुक्रवार की रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेल लाइन के उस पार से दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया।
पूछताछ करने के बाद शनिवार को शांति भंग में दोनों का चालान कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के विराजमार गांव निवासी राम आशीष प्रसाद वर्तमान में गांधी चौक के पास रेल लाइन के किनारे झोपड़ी डालकर रहते हैं। पुलिस ने राम आशीष को हत्या के मामले में सरकारी गवाह बना रखा है। उनकी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई।
विज्ञापन

राम आशीष का आरोप है कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह झोपड़ी में सो गए। रात करीब 11:45 बजे एक बुलेट और बाइक सवार कुछ लोग आए और ललकारते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह जान बचाकर वह गांधी चौक की तरफ दौड़ पड़ा। उनका सुरक्षा गार्ड जब निकला तो बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और ओवरब्रिज के उस पार से दो युवकों को पकड़ लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। पता कर रहा हूं। यदि इस तरह की घटना हुई होगी तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें