देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल सुभाष चंद्र राव का इलाज परिजनों ने महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कराया।
पुलिस की दी गई तहरीर में सुभाष चंद्र राव ने बताया कि रात करीब 10 बजे कुछ भू माफिया जेसीबी के साथ उनकी जमीन पर कब्जा करने के नियत से पिलर को तोड़ने लगे। जानकारी होने पर जब वह अपने पुत्र आशुतोष सिंह के साथ मौके पर गए तो माफिया ने उनके साथ हाथापाई की। सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद