बघौचघाट। विधानसभा पथरदेवा के कुर्मीपट्टी स्थित राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अटल स्मृति सम्मेलन एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2) के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।
मुख्य अतिथि ने सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनकी नीतियां आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने एसआईआर-2 के महत्व पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख दी।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, विवेक राय, भीम यादव, रंजीत गुप्ता, हेमंत पाठक, नवीन शाही, संजीत धर द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुशवाहा ने किया।