फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओपीडी के पंजीकरण पर कर रहे थे आॅपरेशन, अस्पताल हुआ सील

Sat, 25 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अस्पताल को सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

निर्धारित मानकों के विपरीत ऑपरेशन किए जाने की पुष्टि होने पर विभागीय टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी रविंद्र चौहान की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे पथरदेवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन के नाम पर रुपये जमा करा लिए, मगर पूरे दिन प्रसूता का ऑपरेशन नहीं किया।
विज्ञापन

महिला दर्द से कराहती रही और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टर के नहीं आने और ऑपरेशन में विलंब होने से नाराज परिवार वाले हंगामा करने लगे। इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और थानाध्यक्ष को दी गई। इस पर दोनों अधिकारी रात करीब 11 बजे निजी अस्पताल पहुंचे।
स्थिति गंभीर देखकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने गर्भवती का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद तत्काल मेडिकल
कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां ऑपरेशन के बाद महिला की जान तो बच गई, मगर गर्भस्थ शिशु को नहीं बचाया जा सका।
घटना के बाद परिवार वाले और क्षेत्र के समाजसेवियों में आक्रोश फैल गया। देर रात निजी अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन की टीम अस्पताल पहुंची और अभिलेखों तथा व्यवस्थाओं की जांच की। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के लाइसेंस और संचालन व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं तो अस्पताल संचालक पर नियमानुसार कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पथरदेवा क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों की भी जांच कर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं जिस डॉक्टर की डिग्री पर अस्पताल संचालित हो रहा है, उसकी डिग्री अन्य कई अस्पतालों की मान्यता में लगने की बात कही जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें