देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा गांव में पटदारी रंजिश के बीच पेड़ लगाने पर हुई मारपीट की शिकायत न्यायालय ने परिवाद के रूप में दर्ज कर ली है।
महिला ने तीन लोगों पर गड्ढा खोदने से रोकने पर मारपीट करने, घर में घुसकर पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। न्यायालय ने पत्रावली को 29 सितंबर को बयान के लिए पेश करने का आदेश दिया है।
फूलपति देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 25 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोस की प्रतिभा देवी, अर्चना पांडेय और आयुष पांडेय उनकी दीवार से सटाकर पेड़ लगाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए डंडे और लात-मुक्कों से मारपीट की।
आरोप है कि वह जान बचाकर घर में भागीं तो आरोपी घर में घुस गए और दोबारा पीटा। संवाद