खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जैतपुरा और मझवलिया नंबर एक गांव में आपसी विवाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और तीन को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
जैतपुरा गांव निवासी सानुल्लाह पुत्र खलील अहमद और नौशाद अहमद पुत्र रियाज अहमद की आपसी विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर दोनों पक्षों को समझाने पर भी मान नहीं रहे थे। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उधर, मझवलिया नंबर एक में मामले की बात पर प्रकाश कुमार का पड़ोसियों से विवाद हो गया। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर तीनों का शांतिभंग में चालान किया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों का चालान किया गया है।