फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे में डूबकर युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का मामला
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी छेदीलाल यादव (21) की बुधवार की देर शाम पोखरे में डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक का शव पोखरे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छेदीलाल शाम को पोखरे की तरफ गया था। वहां पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। दूर खड़े लोगों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू किया। लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक को पोखरे से निकाला गया। उसे भाटपार रानी पीएचसी पर लेकर गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें