फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआईसीयू वार्ड में मारपीट, तोड़फोड़

Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में शुक्रवार रात एक कर्मचारी और उसके साथियों द्वारा घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड में तैनात आया की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
प्रार्थनापत्र के अनुसार, जिला अस्पताल के पीआईसीयू/ एसएनसीयू वार्ड में तैनात आया फोटू देवी ने आरोप लगाया कि 19 जून की रात करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम ड्यूटी में कार्यरत विकास नामक व्यक्ति एक महिला और बच्चे को दिखाने अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह शराब के नशे में था और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के बारे में पूछते हुए स्टाफ रूम में घुस गया। विरोध करने पर उसने दरवाजे पर प्रहार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और फोटू देवी के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे उसके पति अभिमन्यु, जो अस्पताल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सरकारी गार्ड अमर के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की।
विज्ञापन

विकास ने फोन कर 20 से 25 अज्ञात लोगों को अस्पताल में बुला लिया। सभी लाठी-डंडा और हॉकी लेकर पहुंचे तथा अस्पताल परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ की। इस दौरान वार्ड के शीशे और गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें