रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी कालिंदी देवी ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, छह मई की रात करीब नौ बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर उनके घर में घुस आए और उन्हें मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे सास-ससुर को भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनीदेवल पासवान, मनोज तथा हृदया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।