फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भतीजी की शादी में घर आ रहे असम राइफल्स के जवान की ट्रेन में मौत

Fri, 20 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भतीजी की शादी में शामिल होने नागालैंड से छुट्टी लेकर घर लौट रहे असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई। बुधवार की देर रात अवध असम एक्सप्रेस में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

ट्रेन के देवरिया पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी प्रदीप कुमार शर्मा (42) असम राइफल्स की 24वीं बटालियन में कांस्टेबल थे। तैनाती नागालैंड में थी।
उनके बड़े भाई कमलेश शर्मा की बेटी की शादी 24 नवंबर को तय है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदीप छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। बुधवार की रात करीब दो बजे ट्रेन में उनकी तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी यात्रियों ने रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन

ट्रेन देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
जवान के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव की पहचान की। प्रदीप के पिता का नाम बेचन शर्मा है। उनकी पत्नी प्रेम वंदना और तीन बच्चे शिवम, शिवा व सूरज हैं।
शादी की तैयारियों के बीच जवान की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी सविरत्न गौतम ने बताया कि असम राइफल जवान की मौत के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जवान के परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें