फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असम ने कानपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। नवलपुर स्थित मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. मसूद आजम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को असम और कानपुर के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में असम की टीम ने कानपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है। क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 28वें मिनट में असम के खिलाड़ी प्रधान ने कानपुर के खिलाड़ियों को चकमा देते हुए शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में कानपुर के खिलाड़ी गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंत में असम ने 1-0 से इस मुकाबले को जीत लिया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का संचालन आरिफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशाद आजम ने की। इस दौरान डेब्बा प्रधान, असलम प्रधान, इसरार अहमद डंपी, रणजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें