फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्वनी ने वैष्णव स्पोर्ट्स फेस्ट में जीता खिताब, पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकास खंड के नारायणपुर तिवारी निवासी रूदल यादव का छोटे पुत्र अश्वनी यादव ने वैष्णवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल की ओर से आयोजित वैष्णव स्पोर्ट्स फेस्ट -2023 का कबड्डी खिताब अपने नाम कर भाटपाररानी सहित पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रुदल यादव के दो लड़कों में छोटा अश्वनी बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। अश्वनी यादव शुरू से ही कुशाग्र व खेल के प्रति रूचि रखने वाला छात्र रहा है। वैष्णवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अश्वनी यादव की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों सहित उसके बाबा बाबूनंद यादव, बड़े पापा छोटेलाल यादव सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें