फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईआईटी हैदराबाद में सम्मानित हुईं नोनापार की आशी त्रिपाठी

विज्ञापन
भटनी के नोनापार गांव निवासी आशी त्रिपाठी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव की बेटी आशी त्रिपाठी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें आईआईटी हैदराबाद में स्नातकोत्तर डिग्री के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

भटनी के नोनापार गांव निवासी हेमंत त्रिपाठी की पुत्री आशी त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी रही हैं। डीआरडीओ में अपर निदेशक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आशी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा कार्मेल गर्ल्स कॉलेज, गोरखपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी जम्मू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और स्नातकोत्तर की उपाधि आईआईटी हैदराबाद से हासिल की।
वर्तमान में आशी अमेरिका की प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी ग्लोबल फाउंड्रीज में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता हेमंत त्रिपाठी भारतीय रेलवे में इंजीनियर हैं, जबकि माता शिक्षिका हैं। आशी की इस उपलब्धि पर नोनापार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें