फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल आशा कार्यकर्ता की मौत

Sat, 29 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर के शेख टोल वार्ड की रहने वाली आशा कार्यकर्ता सुशीला देवी बृहस्पतिवार की शाम मार्ग दुर्घटना में घायल हो गईं। मेडिकल काॅलेज में उनकी मौत हो गई। वह बिटिया की विदाई के लिए सामान खरीदने चौराहे पर गई थीं।
विज्ञापन

मदनपुर के शेख टोल निवासी आशा कार्यकर्ता 32 वर्षीय सुशीला देवी कस्बा स्थित चौराहे पर गई हुई थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। लोगों के अनुसार, वह बिटिया की विदाई के लिए सामान खरीदने गई थीं। हादसा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व गिरने से सुशीला देवी के पति गनेश की भी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुशीला देवी के परिवार की माली-हालत ठीक नहीं है। इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद सिंह ने शव के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें