फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी कर्मचारी घोषित करने के लिए आशा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी कर्मचारी घोषित करने के लिए आशा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। आशाओं को स्थायी कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

ऐक्टू की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता पांडेय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को भीख नहीं अधिकार चाहिए। सरकार इनका मानदेय 21 हजार रुपये प्रतिमाह घोषित करे। आशाओं से धन उगाही भी बंद होनी चाहिए। निलंबित आशा कार्यकर्ताओं को शीघ्र बहाल किया जाए। स्थायीकरण के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। आशा विरोधी सरकार को चलने नहीं दिया जाएगा। यूनियन की प्रदेश सह संयोजक साधना पांडेय ने कहा कि समान काम व समान वेतन के लिए आंदोलन जारी रहेगा। सभा को सीमा तिवारी, नम्रता मालवीय, अंजलि पांडेय, कुशुम देवी, नवीन शर्मा, मुन्नी गिरि, मंजू तिवारी, निशा तिवारी, सीमा देवी, चंद्रप्रभा देवी, गीता पांडेय, रामकिशोर वर्मा, नीलम सिंह, कनक गुप्ता, पूनम यादव, कुशमावती ने संबोधित किया। इस दौरान विमला, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें