बघौचघाट। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल गांव परिसर में आयोजित स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता चल रही है। बृहस्पतिवार को आसनसोल रेलवे ने कूचबिहार कोलकाता को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी वसीम अहमद एवं असरार अहमद, विशिष्ट अतिथि अमित राव, गोलू वर्मा ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले के पहले हाफ में आसनसोल रेलवे के 9 नंबर जर्सी में विप्लदेव ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद कूच बिहार कोलकाता की टीम ने कई प्रयास किए लेकिन पहले हाफ में गोल करने में असफल रहा।
दूसरे हाफ में आसनसोल रेलवे और कोलकाता की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। अंत में आसनसोल ने 1-0 से मैच जीत लिया। निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल व अमित वैद्य ने निभाई। कमेंट्री अंगद नाथ तिवारी एवं मान सिंह ने की।
आयोजक अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।