फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगन की शुरूआत होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान

Mon, 02 Feb 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। लगन के मौसम के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब समेत बड़े शहरों से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल चल रही हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है, जहां यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इन जगहों से स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है।
फरवरी का महीना शुरू होते ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में बड़े शहरों से घर पर शादी-समारोहों में लोग पहुंचना शुरू कर दिए है लेकिन दिल्ली, मुंबई, गुजरात व पंजाब आदि जगहों से आने वाली ट्रेनें पहले ही फूल हैं। इस परिस्थिति में लोग जनरल बोगी में यात्रा करने को मजबूर हैं। इस दौरान क्षमता से कहीं अधिक भीड़ होने के कारण हालात बदतर बने हुए हैं। भीड़ अधिक होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से लग्न के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त कोच और विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है ताकि भीड़ से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि लग्न का सीजन शुरू होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें