फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आरोपी

Mon, 02 Feb 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। श्री सरवार संस्कृत महाविद्यालय से जुड़े माध्यमिक विद्यालय में फर्जी नियुक्ति और कूटरचना के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पांचों आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की लोकेशन पुलिस ट्रेस कर रही है, लेकिन मोबाइल बंद होने के चलते लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लेने के फिराक में हैं।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रबंधक सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड गायत्रीपुरम निवासी सेतवान उर्फ सेतबंधू तिवारी ने बिना सक्षम अनुमोदन के सत्येंद्र तिवारी, योगेश्वर नाथ तिवारी और दिनावती त्रिपाठी को शिक्षक पद पर नियुक्त कर दिया।
तीनों नियुक्तियां नियमों के विपरीत हैं। जांच के दौरान जब नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली गई तो तत्कालीन प्रबंधक ने वर्तमान प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव पर फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाया। वहीं वर्तमान प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने नियुक्ति की जिम्मेदारी तत्कालीन प्रबंधक पर डाल दी। दोनों के अलग-अलग दावों के बाद मामला संदिग्ध हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय ने जांच के लिए श्री सरवार संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन तीनों शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े कोई कागजात उन्हें वर्तमान प्रबंधक के तरफ से उपलब्ध नहीं कराया जा सका, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
पुलिस ने इस मामले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कसया रोड गायत्रीपुरम निवासी व तत्कालीन प्रबंधक सेतवान उर्फ सेतबंधू, वर्तमान प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, टीचर्स कॉलोनी वार्ड निवासी सत्येंद्र तिवारी, पंडित हरिया गांव निवासी योगेश्वर नाथ तिवारी व मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव निवासी दिनावती त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो आरोपी अपना मोबाइल बंद कर घर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें