फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिन चढ़ता गया, वाेट का प्रतिशत बढ़ता गया

Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे थे
विज्ञापन

सच्चिदा नंद पांडेय
बरहज। नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को पूरे दिन मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। हालांकि सुबह बारिश के कारण कुछ बूथों पर भीड़ में कमी थी। अधिकारी भी सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।
ब्लॉक परिसर, एसके इंटर कालेज, बीआरसी, जायसवाल धर्मशाला, केडिया धर्मशाला, प्राथमिक विद्यालय जयनगर सहित 15 केंद्रों पर 49 बूथ बनाए गए थे। हल्की बारिश के कारण सुबह नौ बजे तक मतदाताओं की भीड़ नहीं के बराबर थी। जिससे मतदान न्यूनतम 9.26 प्रतिशत पर था। सूर्य की तपिश के साथ-साथ वोट प्रतिशत भी बढ़ने लगा। 11 बजे 21.57 से बढ़कर तीन बजे तक 47.24 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस बार के चुनाव में नवविवाहित महिलाएं बढ़चढ़ कर वोट करती देखी गईं। वहीं पहली बार वोट करने पहुंचे युवाओं में भी काफी जोश-खरोश रहा। हालांकि मतदाता खामोश दिखे। कोई भी अपनी जुबान खोलना मुनासिब नहीं समझ रहा था।
विज्ञापन

इंसेट में-
मतदाताओं को रिझाने में आखिरी समय तक जुटे रहे प्रत्याशी
चुनाव के दिन मताधिकार के प्रयोग के लिए जहां वोटर बूथों का रुख कर रहे थे। वहीं प्रत्याशी भी उन्हें अपने पक्ष में वोट करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे थे। वोट पड़ने के आखिरी समय तक उनका हाथ-पैर जोड़ रहे थे। यहां तक कि मतदाताओं को घरों से बूथ तक ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी। वोटर को मतदान स्थल तक अपने-अपने साधन से ले जाने के लिए प्रत्याशी समर्थकों में होड़ लगी थी।
विज्ञापन

-
बूथों पर बिजली व्यवस्था नहीं होने पर तल्ख दिखे डीएम, जताई नाराजगी
बृहस्पतिवार को बूथों पर करीब 12 बजे तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। मतदान का जायजा लेने पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी करीब 12 बजे बरहज पहुंचे। बूथों में बंद पड़ा पंखा देख मतदान कर्मियों से पूछा। बिजली की समस्या आने पर उन्होंने मातहतों की क्लास लगाई। डीएम ने मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों का परिचय पत्र देखते हुए सुविधा आदि के बारे में पूछा। जबकि एजेंटों से समस्या आदि के बारे में जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक रहे डीएम ने अन्य बूथों का निरीक्षण कर संबंधितों को सकुशल चुनाव संपन्न कराने की हिदायत दी। इस मौके पर एसडीएम योगेश कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें