फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली पर रविवार को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा और आरती हुई। पट खुलते ही पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठे। इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के इमामबाड़ा, पुन्नी साहू चौराहा, काली मंदिर और गोला वार्ड समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पुरोहितों ने विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। शंखनाद और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को मिठाई, फल-फूल और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ रही। लक्ष्मी पूजा समितियों के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें