फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप पलटते ही थम गई थी सभी की सांसें...कांपने लगे थे लोग

Fri, 12 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बाढू निषाद 34 वर्ष
विज्ञापन
रामलक्षन। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में बृहस्पतिवार को गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे क्षेत्र के छितही बाजार गांव निवासी घायल 30 लोगों में 20 लोग शुक्रवार को घर लौटे। गांव पहुंचने पर उनका हाल जानने वालों की भीड़ लग गई। घायल हादसे को याद कर सिहर जा रहे। हादसे में 11 बच्चों समेत 30 लोग घायल हुए थे, जिसमें 10 लोगों का उपचार आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। छितही गांव के भोजपुरिया टोला के लोगों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह किसी भयावह हादसे से कम नहीं रही। 10 दिसंबर को गांव के करीब 30 लोग पिकअप से गोविंद शाह दर्शन-पूजन के लिए गए थे। वापसी के दौरान सुबह करीब 10 बजे आजमगढ़ में पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल लोगों का कहना है कि हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों को ऐसा लगा जैसे उनकी जिंदगी का आखिरी समय आ गया हो। दुर्घटना में सभी 30 लोग घायल हुए। कई को हल्की चोटें आईं, जबकि कुछ गंभीर रूप से जख्मी हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को घर भेज दिया।
घायल रितिका 7 वर्ष पुत्री गुड्डू निषाद,महिमा 12 वर्ष पुत्री गुड्डू, बाढू निषाद 34 वर्ष पुत्र लालबहादुर, किरन 30 वर्ष पत्नी बाढू, सवारी 50 पत्नी मुंशी निषाद, प्रीती 14 वर्ष पुत्री प्रेम निषाद, शिवा निषाद पुत्र 12 वर्ष पुत्र गोविन्द निषाद, खुशी 15 वर्ष गुड्डू, कृष्णा 25 वर्ष पुत्र मुंशी आदि ने बताया कि आंखों के सामने हुए हादसे को वह भूल नहीं पा रहे है। घटना के बाद उन्हे अस्पताल में होश आया।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें