फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर वकीलों का प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2016 10:55 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
प्राइवेट बाबू के दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। एआरटीओ कार्यालय के प्राइवेट बाबू के दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और  कार्यालय में ताला जड़ दिया। इसके चलते सोमवार को कार्यालय का कोई भी कार्य नहीं हो सका। शनिवार को एआरटीओ कार्यालय पर बैठने वाले सुनील श्रीवास्तव कोई कार्य लेकर कार्यालय में गए। सुनील श्रीवास्तव के अनुसार वहां प्राइवेट बाबू ने उनके कागजात फाड़ दिए।
विज्ञापन



जब मामले की शिकायत की गई तो एआरटीओ ने गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि यहां वकीलों की क्या जरूरत है। एआरटीओ के इस बात से नाराज होकर सोमवार को वकीलों ने यहां प्रदर्शन किया और कार्यालय में ताला बंद कर दिया।

इसके चलते कोई कार्य नहीं हो सका। वकीलों का कहना था कि कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सभी कार्य प्राइवेट बाबू करते हैं और मनमानी करते हैं। प्रदर्शन में संतोष श्रीवास्तव, मिंटू श्रीवास्तव, अजय चंद, रामप्रवेश सिंह, रणविजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें