फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामानों के साथ शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े आरोपित के विरुद्ध छपरा रेलवे स्टेशन पर चोरी का केस दर्ज है। सीआईबी टीम को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। उसके पास से चोरी के मोबाइल और समान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही ट्रेन से कुछ दिन पूर्व चार महिलाओं का पर्स गायब हो गए थे। पीड़ितों ने छपरा रेलवे स्टेशन पर इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई। आरोपित खिलाफ अन्य जगह भी केस दर्ज किया गया है। रेल अधिकारियों ने इसके आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए सीआईबी और आरपीएफ की टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित जितेंद्र कुमार के पास चोरी के 10 मोबाइल और अन्य समान बरामद किए गए। सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर छपरा-गोरखपुर रेल खंड पर ट्रेनों में कई चोरी में संलिप्त रहा है। रेल अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाकर पकड़ा गया है। जांच में आरोपित द्वारा छह से अधिक वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें