फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहे थे, चोर ले उड़े सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खामपार। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर तिवारी में बुधवार की रात में चोर एक मकान के पीछे से दीवार फांदकर घर में घुसे और जेवर व नकदी चुरा ले गए।
ग्राम नारायणपुर तिवारी निवासी नरसिंह यादव के घर परिजन गर्मी के चलते घर के बाहर और छत पर रात में सोए थे। रात में चोर मकान के पीछे दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गए और दो कमरों को खोलकर उनकी दो बहुओं का रखे चार बक्से, दो अटैची, झोला आदि उठा ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर ताला तोड़ा और उसमें रखा सोने के जेवर नथिया, मंगटीका, माला, मंगलसूत्र, कान की बाली, चार अंगूठी और पंद्रह हजार रुपये ले उड़े। बक्सा, अटैची सुबह होने पर मकान से थोड़ी दूरी मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच की। पीड़ित ने चोरी हुए सामानों की सूची के साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें